कोविड-19 महामारी के कठिन समय में अशोक सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने मानवता की मिसाल पेश की। समाज के असहाय, मजलूम और जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से पीड़ित लोगों को संबल देने का प्रयास किया गया, ताकि संकट की घड़ी में कोई भी भूखा या बेसहारा न रहे।

अशोक सोशल वेलफेयर सोसाइटी सदैव समाज सेवा, करुणा और सहयोग की भावना के साथ जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है और आगे भी मानव कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी।

