Homeहमारे कार्यबच्चों में शिक्षा का प्रोत्साहन

बच्चों में शिक्षा का प्रोत्साहन

शिक्षा की देवी माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के पावन अवसर पर भारत एक खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना, बौद्धिक क्षमता का विकास करना एवं सामाजिक चेतना को मजबूत करना रहा।

बच्चों में शिक्षा का प्रोत्साहन
बच्चों में शिक्षा का प्रोत्साहन


इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों में अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को कंप्यूटर, साइकिल एवं अन्य उपयोगी उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का मनोबल और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा।
कार्यक्रम के दौरान माता सावित्रीबाई फुले जी के शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के विचारों को याद करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। यह आयोजन अशोक सेशन वेलफेयर सोसाइटी जिला इकाई कुशीनगर द्वारा समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments