HomeHealth & Fitnessसम्राट अशोक की जयंती मनाई गई

सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई

कसया। अशोक सोशल वेलफेयर सोसाइटी कुशीनगर की तरफ से बुधवार को श्रीलंका बुद्ध विहार में सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 300 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

मुख्य वक्ता प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अशोक, मौर्य वंश के महान सम्राट थे। उन्होंने भारत के अलावा श्रीलंका, अफगानिस्तान, पश्चिमी एशिया, मिस्र और यूनान में भी बौद्ध धर्म का प्रचार करवाया।

जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भंते नंद रतन ने की और संचालन ब्रिजेश कुशवाहा ने किया। नेत्र परीक्षण के साथ अन्य बीमारियों के लगभग 300 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments