Homeराजनेताअशोक अष्टमी के पावन अवसर पर बिहार सरकार द्वारा आयोजित

अशोक अष्टमी के पावन अवसर पर बिहार सरकार द्वारा आयोजित

अशोक अष्टमी के पावन अवसर पर बिहार सरकार द्वारा आयोजित अशोक जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष भिक्षु डॉक्टर नंदरतन महाथेरो जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सम्राट अशोक के शांति, धम्म, समानता और मानवता के संदेशों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन एवं अशोक चक्र/धम्म चक्र के समक्ष श्रद्धा अर्पित कर सम्राट अशोक को नमन किया गया।


इस आयोजन में बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग एवं आम नागरिकों की सहभागिता रही। पूरा वातावरण सम्राट अशोक के विचारों से ओत-प्रोत रहा और सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
अशोक जन्मोत्सव न केवल इतिहास को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और अहिंसक समाज के निर्माण का प्रेरक संदेश भी देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments